बेतालघाट (नैनीताल): बेतालघाट थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। ग्राम घोड़िया हलसो निवासी मनोज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि महेश आर्या नामक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर जान से मारने की कोशिश की।
मामला 7 फरवरी 2026 का है। तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में आरोपी महेश आर्या के खिलाफ एफआईआर संख्या 02/2026, धारा 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना थानाध्यक्ष विजय नेगी ने स्वयं संभाली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसी दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया, जिसके बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश आर्या (22 वर्ष), पुत्र दयाल राम, निवासी ग्राम हल्दयानी, थाना बेतालघाट के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है
