नैनीताल: जिले के कैंची धाम क्षेत्र में लगे भीषण जाम में फंसी एम्बुलेंस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एम्बुलेंस में उपस्थित 108 कर्मियों ने महिला को सुरक्षित प्रसव कराने के बाद माँ और बच्चे को जिला अस्पताल बी डी पांडे में भर्ती करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कैंची धाम के शतेहर निवासी कविता को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी । परिजनों व आशा कार्यकर्ता ने उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस को सूचित किया गया। व कविता को सड़क तक किसी तरह लाया गया। मौके पर आयी एम्बुलेंस में उसे नैनीताल अस्पताल लाने के लिए निकली। लेकिन तभी कैंची धाम के पास लगे भीषण व लम्बे जाम में एम्बुलेंस फंस गयी थी। और इसी दौरान गर्भवती की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी।
महिला को राहत देने के लिए एम्बुलेंस में तैनात तकनीशियन सुनील बिष्ट व आशा कार्यकर्ता भगवती देवी की मदद से महिला को एम्बुलेंस में हीं सफल डिलीवरी करा दी गयी। जिसमें महिला ने एक स्वास्थ बेटे को जन्म दिया।
सफल डिलीवरी के बाद सभी ने राहत की सांस ली। जाम के खुल जाने के बाद दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने अनुसार दोनों सवस्थ है।
