हरीद्वार : हरीद्वार जिले के रुड़की स्थित गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर गाँव में खेलते समय हुए मामूली से विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया। अम्बेडकर पार्क में बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक 12 साल के बच्चे भानु पुत्र बालेन्द्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया। चोट लगने के बाद भानु किसी तरह घर पहुचा और परिजनों को पुरी घटना बताई जिसके बाद वह बेहोश हो गया।
लहूलुहान भानु की यह हालत देख कर परिजन उसे अस्पताल ले गये, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक के पिता ने पुलिस को तेहरीर दी और जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच में सामने आया वारदात को अंजाम देने वाला भी नाबालिग है। घटना से गाव में तनाव का माहौल है दोनो पक्षो में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस लगातार नज़र न
बनाये हुए है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है
