हल्द्वानी: शहर के चर्चित हॉस्पिटल चन्दन हॉस्पिटल में इलाज के नाम पर अबैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण और कुप्रबंधन के गंभीर आरोपों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिये है। जिला अधिकारी के निर्देशान पर अपर जिला अधिकारी विवेक रॉय ने मामले की निष्पक्ष पड़ताल के लिए तीन सदसीय जांच समिति का गठन किया है।
इस गठित समिति में अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शामिल किया गया है। समिति अस्पताल मे मरीजों से ले फिस साथ हीं आर्थिक और मानसिक शोषण की गहराई से जांच करेगी ।
प्रसाशन ने इस मामले में आम जानता से भी सहयोग मांगा है। आदेश है कि जो भी व्यक्ति इस मामले में कोई भी जानकारी या किसी भी तरह का साक्ष्य देना चाहता है, वह प्रकाशन की तिथि से सात दिन तक अपना मौखिक या लिखित बायान समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में दे सकता है।
अपर जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जांच पुरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी और जिम्मेदार व्यक्ति या विभाग पर कार्यवाही निश्चित हीं होगी
