हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र में गुरूवार शाम एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल में भर्ती किया गया।
जानकारी मुताबिक वार्ड नंबर 13 राजपुरा निवासी हेम आर्या अपनी एक महिला मित्र को लेने के लिए गुरूवार की शाम करीब पांच बजे काठगोदाम रेलवे स्टेशन पास पहुचे थें। इसी दौरान महिला मित्र की सहेली अपने कुछ साथियों के साथ वहा पहुंच गये।
आरोप है कि सहेली के साथ आए युवकों ने हेम आर्या पर हमला कर कर दिया । हमले में हेम को पेट मे दो गहरे घाव लग गये, जबकी हाथ में भी चोटें आयी।
घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल होने पर हेम की महिला मित्र भी बेहोश हो गयी। बताया जा रहा है कि वहां मौजूद कई लोग मदद करने के बजाय लाइक फॉलोवर के लिए वीडियो बनाते रहे। बाद में हेम के दोस्त विवेक कश्यप और जिंतेन्द्र कश्यप उसे बाइक से तत्काल बेस अस्पताल ले गये जहां उसका उपचार चल रहा।
बताया जा रहा कि हमलावारों में से दो युवकों को घायल ने पकड़ लिया। जिन्हे कार बैठाकर हल्द्वानी कोतवाली में ले जाकर पुलिस को दे दिया। वहीं पीड़ित की मा बच्ची देवी ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
