हल्द्वानी: इस साल के होली में हल्द्वानी में खूब जाम छलके। चार दिनों के भीतर शहर के लोग करीब करीब 7 करोड़ की शराब गटक गये। वहीं 4 तारीक को छलड़ी के चलते एक दिन पहले 3 मार्च को सबसे अधिक शराब बिकी हैं। जिसमें 47570 बोतले खरीदी गयी। जिनकी कीमत चार करोड़ 21 लाख 57 हज़ार रुपए आंकी गई।
इन दिनों कुछ शहर के अलग अलग हिस्सों में भी अवैध तरीके से भी खूब शराब बिकी है। जिसमें आबकारी विभाग ने कार्यवाही करते हुए 121 देशी शराब की बोतलें, 87 बोतल अंग्रेजी व 520 लीटर कच्ची की पकड़ी है।
पकड़ी गयी इस शराब की कीमत 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र बिष्ट ने बताया की हल्द्वानी व लालकुआँ में कुल 14 अंग्रेजी व 12 देशी मदिरा की दुकाने है। जिसमें सबसे ज्यादा शराब की बोतले होली के एक दिन पूर्व बिकी । होली के दिन शाम 5 बजे के बाद दुकान खोली गयी जिसमे 34 लाख 67 हजार 450 रुपए की 6180 बोतले बिकी है। इन चार दिनों में ही कुल 91050 बोतलें बिकी, जिसकी कुल कीमत 7 करोड़ रुपए आ रही है।
एक से चार मार्च तक बिकी शराब इस प्रकार हैं।
दिनांक- बोतलों की संख्या- कीमत
एक मार्च – 17600 – 10309750 रुपये
दो मार्च – 19700 – 13729050 रुपये
तीन मार्च – 47570 – 42157040 रुपये
चार मार्च – 6180 – 3467450 रुपये
कुल – 91050 – 69663290 रुपये
