देहरादून: मशहूर मोटो वॉलग्गर यू के 07 राइडर(अनुराग ढोबाल) इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर काफी चर्चा में है। पिछले दिनों उन्होने अपने यूट्यूब चैनल में एक वीडियो डालकर बताया था कि वह किस तरह से परेशान चल रहे है। इसके बाद आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम में लाइव आकर खुदखुशी करने की कोशिश की है।
यू के 07 राइडर जिन्हे अनुराग डोभाल के नाम से भी जाना जाता है। आज 7 मार्च की शाम वे एक बड़े ही भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गये।
अनुराग डोभाल आज अपने ऑफजिकल इंस्टाग्राम में लाइव आये और वे अपनी कार को काफी तेज़ रफ्तार से चला रहे थे। लाइव वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि उनकी गाडी की रफ्तार 150 के आसपास थी और वे रो रहे थे। उन्होंने अपने लाइव वीडियो में कहा कि डर लगता है रात को अकेले सोने में, आखिर मै किस से बात करु लोग रहे हीं नहीं बात करने के लिए। इस दौरान वे बेबस और अकेले दिखाई दिए, उन्होंने अंत में कहा कि माँ मुझे प्यार की बहुत जरूरत थी, अगली बार आऊंगा तो प्यार दे देना और अचानक लेट्स गो फॉर द फाइनल ड्राइव कह कर उन्होंने अपनी कार कही को कही ठोक दिया।
उन्होंने करीब आधे घंटे तक कैमरे में अपना दुख बताया। वे इस कदर बेबस नज़र आ रहे थे कि खुद को थप्पड़ भी मार रहे थे। अभी तक जानकारी है कि अनुराग डोभाल ने अपनी कार 170 की स्पीड से डीवाइडर पर चढ़ा दी थी। हलाकि इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नोट:- यह खबर लाइव वीडियो के आधार पर लिखी गयी है।
