देहरादून: उत्तराखंड में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में फिलहाल रोक लगा दी गयी है। जिससे अब होटल ढाबे और रेस्टुरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ गयी है। खड़ी देशो में हो रहे युद्ध के कारणों से प्रदेश में गैस की कमी चल रही हैं ।
पूर्ति विभाग के एडिसनल कमीशनर ने बताया कि अभी तक स्टॉक में बचे हुए मात्रा को देखते फिलहाल गैस सिलेंडर की सप्लाई को रोक दिया हैं। मगर आवश्यक सेवाओं को प्रभावित न होने देने के कारण शिक्षण संस्थान व अस्पतालों को सामान्य रूप से गैस सिलेंडर दिये जा रहे है।
कमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगने के कारण होटल ढाबे और व्यापारियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। रेस्टोरेंट एसोशियन देहरादून के सदस्य रमन चड्डा का कहना है कि फिलहाल कई होटलों और रेस्टोरेंट अपने मौजूदा स्टॉक से हीं काम कर रहे है। मगर जल्द हीं सप्लाई को बहाल नहीं किया गया तो मुसीबत बढ़ सकती है।
वही दूसरी तरफ कारोबारियों ने अब खाना बनाने के लिए इलेट्रिक इंडक्सन का उपयोग करना शुरु दिया है। व अन्य तरीको का भी इस्तेमाल कर रहे है।
सरकार ने आम जानता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गैस सप्लाई को चार श्रेणी में बाटा है।
पहली श्रेणी :- पहली श्रेणी में घरेलू गैस, पी एन जी और वहनो में इस्तेमाल होने वाली सी एन जी शामिल है। जो कि पूर्व की तरह सप्लाई होती रहेंगी।
दूसरी श्रेणी:- इसमें खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को करीब 70 प्रतिशत गैस दी जाएगी।
तीसरी श्रेणी:- इसमें नैशनल ग्रिड से जुड़े बड़े उद्योग को उनकी जरूरत के हिसाब से 80 प्रतिशत गैस दी जाएगी।
चौथी श्रेणी:- इसमें शहरो के गैस नेटवर्क से जुड़े उद्योग होटल और रेस्टोरेंट को उनकी पुरानी खपत के अनुसार गैस दी जाएगी।
इंडियन आयल के महाप्रबंधक का कहना है कि फिलहाल उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नही है और कृपया पैनिक बुकिंग से बचे। जल्द से जल्द सप्लाई को सामान्य कर दिया जायेगा।
