हल्द्वानी: घरेलू गैस सिलेंडरो की कालाबाजारी पर रोक के लगाने व गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरु कर दिया है। जिला अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन पर उप जिला अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी में गैस एजेंसी और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में गैस वितरण की मौजूदा स्तिथि गहन समीक्षा की गयी और काला बाज़ारी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रयासों पर जोर दिया गया।
बैठक में सभी गैस एजेंसी से उपभोक्ता और गैस वितरण से जुड़ी जानकारी ली गई। केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम) के प्रबंधक ने बताया की कि उनके यहा अभी तक कुल 30,578 उपभोक्ता पंजीकृत हैं। व फरवरी महीने में 19.734 उपभोक्ताओं को गैस दी गई। बात करे इस महीने कि तो अभी तक 5.200 उपभोक्ताओं को 10 मार्च तक गैस दी गयी।
बैठक में अन्य गैस एजेंसीज से भी जानकारी ली गयी। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन गैस बुकिंग में भी दिक्कते आ रही हैं। बताया कि SDMS सॉफ्टवेयर और IVRS ऐप भी ठीक से काम ना करने के कारण भी उपभोक्ताओं को बुकिंग करने में दिक्कते आ रही है। बैठक में इन परेशानियों को जल्द से जल्द दूर करने के निर्देश दिये गये है।
बैठक में स्पष्ट किया गया है कि लम्बे समय से बंद पड़े गैस कनेक्शन अचानक गैस लेते है तो ऐसे में कालाबाजार की प्राइकता बढ़ जाती है। ऐसे मामलों पर निगरानी रखने और संदिग्ध बुकिंग की जानकारी तुरंत विभाग को देने के निर्देश दिये है।
