नैनीताल: प्रदेश में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हो रहा है। आज सुबह से हीं मौसम ने करवट ली है। नैनीताल में आज सुबह तड़के ओलावृष्टि व बारिश हुई है। जिसके बाद अचानक तापमान में गिरावट आयी है।
मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार आज 15 मार्च से 19 मार्च तक प्रदेश के अधिकतम जिलों में मौसम बदलेगा। पहाड़ो में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है । व साथ में 50 किलोमीटर की राफ्तार तेज़ हवाओं चलेंगी व बिजली चमकने के भी आसार है।
जिसके लिए आज योलो अलर्ट जारी किया है।
