नैनीताल: लेक सिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को गोवर्धन हाल में संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी रेखा त्रिवेदी की देखरेख में आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी में कविता त्रिपाठी को क्लब का अध्यक्ष चुना गया। वहीं दीपा पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और दया कुंवर को कनिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा प्रगति जैन को सचिव, रमा लोहनी को उपसचिव और रमा भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
क्लब की अन्य जिम्मेदारियों में अनुराधा भट्ट को मीडिया प्रभारी, तुसी शाह को सांस्कृतिक सचिव, जया वर्मा को सोशल मीडिया प्रभारी, हेमा भट्ट को संस्थापिका, रानी शाह को कोऑर्डिनेटर तथा आभा शाह को संरक्षक मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में क्लब की कई सदस्य मौजूद रहीं, जिनमें विनीता पांडे, ज्योति ढोंडियाल, आशा पांडे, रेखा पैन्यूली, अमिता शेरवानी, मानसी गर्ग, जूही अग्रवाल, वंदना जोशी, कविता गंगोला, संगीता श्रीवास्तव और सरस्वती शिराला समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
बैठक के दौरान नई कार्यकारिणी को बधाई दी गई और क्लब की आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को और सक्रिय रूप से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।
