ऊधमसिंह नगर: जिले में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने नया निर्देश जारी किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय और आईओसी की गाइडलाइन के अनुसार अब गैस उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद डीएसी लेकर ही घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि 24 मार्च 2026 से घरेलू गैस का वितरण केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही किया जाए। गोदाम से सीधे गैस देने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए गोदाम से गैस वितरण किया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिकायत दर्ज कराने हेतु हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी समस्या की स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम के नंबर 05944-250250, 05944-250500 या एलपीजी टोल फ्री नंबर 18002333555 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को समय पर और सुरक्षित तरीके से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी।
