नैनीताल: रविवार को ज्योलीकोट में एक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छिन ली। इस सड़क हादसे में 34 साल के एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। युवक की मृत्यु के कारण परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी अनुसार वन अनुसंधान केंद्र गांजा ज्योलीकोट में माली के पद पर कार्यरत अर्जुन कुमार उम्र 34 वर्ष भटेलिया मुक्तेश्वर निवासी, अपनी स्कूटी (वाहन नं- UK 04 AR 9176) से घर वापस लौट रहे थे । तभी जोलिएकोट गांजा के पास उनकी स्कूटी का अचानाक संतुलन बिगड़ जाने के कारण फिसल गयी और स्कूटी सवार अर्जुन कुमार सड़क पर गिरे, जिस से वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
दुर्घटना के समय मौजूद स्थानीय लोगों ने अनन फानन में उन्हें हल्द्वानी अस्पताल के लिए ले गये। मगर उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। अब सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके गाव भटेलिया मुक्तेश्वर भेज दिया जायेगा। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घायल व्यक्ति ने स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था।
अर्जुन कुमार की मौत से परिवार में कोहराम मचा है । परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है। वही वन अनुसंधान केंद्र में उनके स्टॉफ में भी शोक है।
