traffic light
हल्द्वानी : दिनांक 01/02.04.2026 को जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत नहर पुनर्निर्माण एवं वृक्ष पातन कार्य के दौरान काठगोदाम क्षेत्र का यातायात डाइवर्जन प्लान निम्न प्रकार रहेगा
नोट- यह डाइवर्जन प्लान दिनांक 01/02.04.2026 को समय प्रातः 10:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।
◼️ पर्वतीय क्षेत्र से मैदानी क्षेत्र की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन कॉल्टेक्स तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
◼️ शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पुराना फायर स्टेशन तिराहा से कैल्टेक्स तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
समस्त वाहन चालक/ आम जनमानस से अनुरोध है की उक्त अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए शहर हल्द्वानी के डाइवर्जन प्लान का अनुसरण कर ही अपनी यात्रा करने का कष्ट करें।
