नैनीताल: शहर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बॉक्ससिंग मिलने से जहाँ खिलाड़ियों में उत्साह था, वही रिंग अब हल्द्वानी शिफ्ट कर दिया गया है। जिस से अब खिलाड़ियों मायूस है और खेल जगत में इसकी चर्चाए तेज़ हो गयी है।
ग्रीनहिल कंपनी का यह बॉक्सिंग रिंग पर पहले भी अखिल भारतीय महिला फाऊंडेशन कप बॉक्सिंग प्रतियोगिता सफलतपूर्वक आयोजित हो चुकी है। जिसमें देशभर से आए विशेषज्ञों ने इसकी गुणवक्ता की सरहाना की थी। मगर हाल हीं में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हुए विबाद के बाद इस रिंग को हल्द्वानी भेज दिया गया।।
खेल विभाग की तरफ से कहा गया है कि सुरक्षा कारणों और वर्तमान में नैनीताल में कोचिंग गतिविधियों को स्थगित होने के चलते रिंग को हल्द्वानी शिफ्ट कर दिया गया है। वही अधिकारियों का कहना यह भी है कि अगर भविष्य में नैनीताल में कोई प्रतोयोगिता आयोजित होती है, तो रिंग को दोबारा मांग लिया जायेगा।
इस पर स्थानीय खेल संगठनों और जन प्रतिनिधियों का कहना है कि फ्लैट्स मैदान में किसी भी तरह का स्थायी ढांचा या अतिक्रमण नही होने दिया जायेगा।।व आगे की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी पक्षों की सहमति से आगें की योजना बनायीं जाएगी।
