हल्द्वानी: हल्द्वानी नैनीताल रोड पर कल देर रात एक बड़ा हादसा एसएसपी मंजूनाथ टीसी की तत्परता से टल गया, घटना हल्द्वानी भोटिया पड़ाव क्षेत्र की यहाँ एक चलती रोडवेज की बस से धुवा उठने लगा और चालक को इस बात की भनक तक नहीं थी। बस अल्मोड़ा से दिल्ली को ओर जा रही थी।
गनीमत है कि ठीक उसी वक़्त एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी गश्त पर निकले थे, और उनकी नज़र बस पर पड़ी। जिसके पिछले टायरों से में आग सी लगी हुई थी। उन्होंने खतरे को भापते हुए तुरंत अपनी पुलिस टीम के साथ बस का पीछा किया और कुछ दूरी पर बस को ओवर टेक करके रुकवाया। बस रुकते हीं पुलिस टीम हरकत में आयी ।
पुलिस ने पेट्रोल पंप से अग्निश्मन यंत्र मानवाये और खुद एसएसपी व उनकी टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, साथ हीं बस में सवार सभी यात्रियों भी को सुरक्षित बाहर निकला गया। कंट्रोल रूम से और अधिक पुलिस बल बुलाया गया। जिस से खतरे से जल्द से जल्द निपटा जा सकें।
एसएसपी व उनकी टीम की तत्काल कार्यवाही के चलते कुछ हीं देर में आग को बुझा लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बस में कुल 10 यात्रि थे जिन्हें अन्य वाहनों से रवाना कर दिया गया।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने वाहन चालकों से अपील की है कृपया यात्रा से पहले अपने वाहनों की जांच कर ले जिस से कोई भी हादसे से बचा जा सकें
