नैनीताल : शहर के मल्लिताल क्षेत्र से एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाकें में हलचल मचा दी। यहाँ 18 वर्षीय छात्रा की अचानक तबियत खराब हुई और उसके बाद उसकी मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार, ओकलाज कम्पाउंड में रहने वाली दीया गोस्वामी जो कि 12 वी की छात्रा है (उम्र 18 वर्ष) उसकी तबियत अचानक बिगड़ गयी। परिजन जल्द से जल्द दीया को लेकर बीडी पांडे हॉस्पिटल आये। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों को बताया की उनकी बेटी के म मुह से खून निकल रहा था। मामला कुछ ठीक ना लगने पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बताया जा रहा कि परिजन नहीं चाहते थे कि किशोरी का पोस्टमार्टम किया जाए। मगर पुलिस ने कानूनी तौर पर कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, पोस्टमार्टम से हीं साफ पता चल पाएगा। पुलिस भी कार्यवाही करते हुए मृतका के परिजन व स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।
