नैनीताल: शहर की माल रोड पर गुरूवार की शाम को ट्रैफिक जाम के दौरान एक चालक द्वारा लगतार हॉर्न व हुटर बजाये जा रहा था, जिसके बाद मौके पर मौजूद एस डी एम नवाजिश खालिक जो कि उस वक़्त सड़क की स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने गाड़ी के पास जाकर देखा व बार बार हॉर्न व हुटर बजाने से मना किया तो सामने आया की कार सवार यूपी के फतेहपुर जिले के जहानाबाद क्षेत्र के विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे राहुल पटेल है।
बताया जा रहा कि राहुल नैनीताल घूमने आया हुआ था और ट्रैफिक जाम होते हीं उसने बिना इंतज़ार किये लगातार हॉर्न बजाने लगा। एस डी एम नवाजिश खालिक ने उस से इसकी वजह पूछी और ऐसा करने से मना किया तो राहुल ने बड़ी हीं रौब से कहा कि वह यूपी के फतेहपुर जिले जहानाबाद के विधयाक राजेद्र पटेल का बेटा है।
इस बात से मौके पर मौजूद अधिकारी ने राहुल को कार से बाहर बुलाया। व उस से हूटर बजाने की वजह पूछी जिस पर तिलमिललाया हुआ राहुल बीच सड़क पर एस डी एम व अन्य अधिकारियों से बहस करने लगा, साथ हीं राहुल पर आरोप है कि उसने एस डी एम से भी अभद्रता की है। इतना ही नहीं राहुल एस डी एम को अन्य अधिकारियों से बात करने की धमकी भी देने लगा।
पुलिस ने मौके पर राहुल से उसकी कार के सभी दस्तावेज दिखाने को बोला तो वह नहीं दिखा सका जिसके बाद पुलिस ने उस पर चालानी कार्यवाही की, और यातायात के नियमो के उल्लंघन करने पर कार को भी सीज कर दिया गया। इस सब के दौरान राहुल पटेल किसी से बार बार बात कर रहा था मगर उसकी बात का कोई भी प्रभाव नहीं हुआ।
फिलहाल राहुल पटेल अपनी कार को छुड़ाने के लिए नैनीताल कोर्ट मे भगादौड़ी कर रहा है।
