नैनीताल में आदमखोर का आतंक.
नैनीताल: उत्तराखंड में इन दिनों पहाड़ से लेकर मैदान तक आदमखोर गुलदार का आतंक फैला हुआ है। आए दिन कोई ना कोई आदमखोर का शिकार बन रहा है। वन विभाग भी इन आदमखोरो को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहा लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं है।
वहीं आज भी नैनीताल जिले के सूर्यगाँव में एक महिला पर बाघ ने हमाला उन्हे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, साथ ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
बताया जा रहा कि सूर्या गांव निवासी हंसी देवी पत्नी लाल सिंह सूर्या उम्र 54 वर्ष शुक्रवार को दोपहर के समय जंगल घास काटने गयी थी, मगर जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों को उनकी चिंता होने लगी और उन्होंने खोजबीन की। काफी देर तलाशनें के बाद हंसी देवी का शव शाम सात बजे क्षत विक्षत हालत में 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम- डी एफ ओ आकाश गंगवार, एस डी ओ ममता चंद, वन क्षेत्र अधिकारी नितिन पंत व अन्य साथियो ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया, महिला के शरीर का निचला हिस्सा विभत्स स्थिति में था। जिस से स्पष्ट हुआ कि उनकी मौत गुलदार के हमले से हुई है।
हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों में आक्रोश है, उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने को मांग रखी है। साथ हीं कई ब्लॉक प्रमुख हरिश बिष्ट व विधयाक राम सिंह केड़ा ने भी दुख व्यक्त करते हुए वन विभाग मो आदेश दिया है कि गुलदार को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। व पीड़ित परिवार को उचित मुवावजा देने की भी मांग रखी है।
