गुलदार के हमले से मरी महिला के लिए स्ट्रेचर तक नही मिला.
नैनीताल: बीती रात जिले के सूर्य गाँव में गुलदार ने एक बुजुर्ग महिला हंसी देवी को अपना शिकार बनया था। महिला का शव बड़ी खोजबीन के बाद देर शाम 2 किलोमीटर दूर जंगल से बरामद हुआ। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सवेदनहीनता की सारी हदे पार कर दी।
महिला के शत विश्त शव जंगल से बाहर लाने के लिए रेस्क्यू विभाग के पास स्ट्रेचर तक नहीं था। और ना ही शव को सुरक्षित रखने के लिए पोली बेग का इंतज़ाम हो सका। मृत शरीर के टुकड़ो को ग्रामीण समेटकर कपड़ो की पोटली में बांधकर डंडे की मदद से जंगल से लाये। शव कि स्थिति बेहद ही भयावह थी। आदमखोर शरीर के कई अंग खा चुका था। और रात के अंधेरे में शव को जंगल से लाना और भी चुनौतीभरा रहा।
ऐसे में सवाल उठ रहा है, कि क्या प्रशासन या घटना से सबन्धित विभाग इतना लाचार हो चुका है कि हादसे मे जान गवा चुकी महिला के शरीर को सम्मानजनक तरीके से भी रेस्क्यू नहीं किया कर पा रहा है।
गांव के लोगों ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि – सूचना देने पर भी वन विभाग की तरफ से कोई भी त्वरित कार्यवाही नहीं की गयी। और ना हीं शव के लिए स्ट्रेचर मुहैया कराया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को पूर्व में भी कई बार इलाके में बाघ के होने की शिकायत दी गयी मगर वन विभाग अपने में हीं मस्त रहा और शिकायत को अनसुनी करता रहा, जिसका नतीजा एक बुजुर्ग महिला को भुगतना पड़ा है।

