नैनीताल: जिले के कालढूंगी में एक शादी समारोह में उस वक़्त अफरा तफरी मच गयी। जब जश्न के बीच अचानक एक मकान का छज्जा भरभराकर गिरा पड़ा। वार्ड नंबर तीन में हो रही बारात देखने के लिए छतो और छज्जो पर खड़े थे, तभी यह बड़ा हादसा हो गया।
बताया जा रहा कि शाम करीब नौ बजकर बीस मिनट पर बारात के स्वागत की तैयारिया चल रही थी। आसपास के घरो के लोग और मेहमान छज्जे पर चढ़ कर बारात देख रहे थे तभी छज्जा टूट गया और उस पर चढ़े लोग निचे गिर गये।
इस हादसे में छ: लोग घायल हो गये। जिनमे महिलाये व छोटी बच्ची भी शामिल है। घायल लोगो के नाम रेशमा(35) असमा(30), सकीना(21), सवीना(36), 4 साल की लईबा नूर आदिल शामिल है।
घटना के बाद अचानक अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोग घायलों को स्थानीय समुदायिक केंद्र ले गये। जहाँ चिकित्सकों ने घायलों को उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया है।
