उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल जिले ने भूकंप के झटको से धरती कांप उठी। शनिवार की सुबह डेढ घंटे में दो बार भूकंप झटके महसूस किया गए। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पहला भूकंप सुबह 5.02 बजे आया। जिसकी तीव्रता 3.3 मैग्नीट्यूड मापी गई।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया है कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।जिसके डेढ़ घंटे बाद दूसरा भूकंप सुबह 6.29 पर आया।जिसकी तीव्रता पहले आए भूकंप से थोड़ा ज्यादा थी।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसकी तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। इसकी गहराई भी 10 किलोमीटर बताई गई है । हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
इसके साथ ही महाराष्ट्र और नागालैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र में सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। महाराष्ट्र के हिंगोली में आया भूकंप उत्तराखंड में आए भूकंप से ज्यादा तेज थ। इसकी तीव्रता 4.7 मैग्नीट्यूड रही। यहां से भी किसी तरह के नुकसान की खबर अभी तक नहीं है।
वहीं नागालैंड के तुएनसांग में सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके आए। हालांकि इनकी तीव्रता बहुत कम 2.7 मैग्नीट्यूड थी। दरअसल नागालैंड का ये हिस्सा म्यांमार बॉर्डर के पास है और म्यांमार में भी सुबह 3.40 पर 3.5 मैग्गनीट्यूड का भूकंप आया था।
