देश/मुंबई: भारतीय संगीत जगत की मशहूर गायिका आशा भोसले का आज रविवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। जिसके बाद उन्हें शनिवार मुंबई कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया था। और आज उन्होंने 92साल की उम्र से दुनिया को अलविदा कह दिया।
उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि खुद मीडया से की है। उन्होंने कि सोमवार की शाम 4 बजे शिवजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
बताया जा रहा कि पिछले दिनों से उनकी तबियत काफी ख़राब थी। उनकी पोती ने अपने सोशल मीडिया के जरिये बताया था कि उनके सीने में संक्रमण के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।
आशा भोसले जो भारत कोकिला लता मगेशकर की छोटी बहन थी। और और उन्होंने अपने गायिकी करियर में 12000 से अधिक गाने गाये थे।
उनके गाये गीत आज भी लोगो के दिलो में बसे हैं- चुरा लिया है तुमने जो दिल को सनम, अभी ना जाओ छोड़कर जैसे पॉपुलर गाने आज भी लोगों के पसंदीदा है। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत और बॉलीवुड को अपूरणीय हानि हुई है।
