कालाढूंगी के भाकड़ा नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा
हल्द्वानी: कालाढूंगी क्षेत्र में आज मंगलवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक सड़क हादसे में एक दो युवती घायल हो गयी, जिसमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी।
जानकारी अनुसार, 14 अप्रैल मंगलवार को करीबन 3 बजे स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की भाकड़ा नदी पुल के पास एक सड़क दुर्घटना हुई है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो वहां एक स्कूटी एक पिकअप वाहन टककरा गयी थी। जिसमें स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गयी थी।
घायलों को तत्काल 108 की मदद को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहाँ डॉक्टर ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया था, जबकि अन्य युवती की हालत खराब होने के कारण से हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया। जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
स्कूटी सवार घायल युवतियों की पहचान चकलुवा निवासी भावना रावत उम्र 20 वर्ष(मृतका) और दूसरी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी उम्र करीबन 20 वर्ष के रूप में हुई है।
हादसे के बाद दोंनो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और मृतका के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
