बरेली: नैनीताल हाईवे पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे एक महिला का शव संदिग्ध परीतिथियों में मिला, सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी। प्राम्भिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मगर इस तरह शत विश्त हालत में मिलें शव मिले से दुष्कर्म की अभी आशंका जताई जा रही है।
शव ने घटना का रहस्य उस समय और बढ़ गया जब महिला के गले में एक लॉकेट में अल्लाह लिखा था जबकी हाथ में करीबन 4 से 5 नाम लिखे हुए थे।
घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है, जहाँ रोड नंबर 8 के पास एक चाय के ठेले के बाहर महिला के शव को देखा गया। महिला शव बेहद शत विश्त हालत में जमीन पर पड़ा था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि करीबन 40साल् की उम्र की एक महिला का शव था।
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पायी है। वह नीले पिले रंग का एक सूट पहनी हुई है जिसपर फुल का डिज़ाइन है। और सबसे रहस्यमाई यह है कि उसके हाथों पर ओम, रामधानी, पूनम, रोहित, सुनील और राजेद्र नाम ने कई सारे टेटू बने हुए है, और गले पर एक लॉकेट है जिसपर उर्दू में अल्लाह लिखा हुआ हैँ। साथ में शरीर पर कुछ जगहों पर चोट के निशान भी है।
पुलिस आसपास के रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट भी आनी बाकी है। पुलिस को शक है कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी और उसका शव यहा लाकर फेक दिया गया है। वही दूसरी तरफ मामला दुष्कर्म से भी जुड़ा लग रहा है।
घटनास्थल के आसपास कोई सीसी टीवी कैमरा भी नहीं लगे है जिस कारण मामला और भी पेचीदा हो गया है। मगर पुलिस जांच कर रही है, हर संभव शक को नज़र में रखते हुए जांच जारी है जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
