देहरादून : उत्तराखंड में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। वही अब एक और सड़क हादसा हुआ है देहरादून में जो बेहद ही दर्दनाक है। जहां पर एक ट्रक ने पहले अपने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मारी , जिसके बाद इस हादसे की चपेट 6 और वाहन आपस में भीड़ गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए।
आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसा इतना खतरनाक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को देर शाम को आशरोडी की तरफ से तरफ देहरादून आ रहा मालवाहक ट्रक मोहब्बेवाला में अनियंत्रित हो गया और आगे चल ट्रक और एक ऑटो से टकरा गया। जिसके बाद एमडीडीए के स्वागत बोर्ड को तोड़ते हुए सड़क किनारे एक पेड़ भी टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया।
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि मालवाहक ट्रक के वाहन चालक नसीम और हेल्पर शाकिब चोटिल हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हादसे ने फिलहाल कोई मानवीय क्षति नहीं हुई है। यातायात बाधित हुआ था जिसको पुलिस द्वारा कुछ देर में सुचारू कर दिया गया था।
