नैनीताल : पहाड़ो में आदमखोर गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है, आये दिन यहाँ कोई ना कोई व्यक्ति अपनी जान गवा रहा है।
आज फिर आदमखोर के हमले से नैनीताल जिले में एक महिला ने अपनी जान गवा दी। गौरतलब हो कि बीते 3 अप्रैल को जिले के सूर्या गांव में भी एक महिला की मौत आदमखोर के हमले से हुई थी। यह इन 19 दिनों में दूसरी मौत है।
भीमताल ब्लॉक के मनोरा रेंज में स्थित ज्योली गाव में आज बुधवार की दोपहर एक महिला को आदमखोर ने अपना शिकार बना लिया, महिला की मौके पर मौत हो गयी है।। मिली जानकारी अनुसार महिला की पहचान हेमा पांडेय (उम्र 47 वर्ष) पत्नी दया किशन पाण्डेय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है ।
बताया जा रहा है कि ज्योली गॉव निबासी हेमा बुधवार की दोपहर कुछ महिलाओ के साथ जंगल चारा लेने गयी थी।इसी दौरान आदमखोर गुलदार ने उनपर अचानक हमला कर दिया, और उन्हें घसीटते हुए घने जंगल की ओर ले गया।
जब साथ की अन्य महिलाओ ने शोर मचाया तो ग्रामीण जंगल की ओर दौड़े करीब दो ढाई घंटे तक खोजबीन करने के बाद महिला का शव दो किमी दूर मिला।
इस दुखद घटना का समाचार मिलते हीं भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरिश बिष्ट मौके पर पहुंचे। जिसके बाद प्रभागीय वन अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुचे। ग्रामीणों ने आरोप लगया कि आदमखोर वन विभाग की लापरवाही के कारण बेखौफ़ हो गये है।
