गरमपानी : गरमपानी और खैरना के बीच बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब कलकत्ता से अल्मोड़ा घूमने आई एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा शंकरा पुल के पास हुआ, जहां बस अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रही थी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।
सूचना मिलते ही खैरना चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में करीब 12 से 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक जांच में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
अपडेट जारी…
