हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस से हल्द्वानी और मुखानी क्षेत्र में हुई दो बड़ी चोरियों का पर्दाफाश कर दिया है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस टीम ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो हरिद्वार में सपेरा समुदाय से जुड़े है और लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 25 लाख रुपए से अधिक के सोने चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद किए है।
पहला मामला हल्द्वानी कोतवाली का है जहां पीड़ित मनोज कुमार जोशी अपने घर से बाहर हुए थे। इस दौरान चोरों ने उनके घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण चोरी किए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई।
वहीं दूसरा मामला मुखानी थाना क्षेत्र का है, जिसमें लक्ष्मण सिंह ने शिकायत देते हुए कहा था कि चोरों ने उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी, घड़ी, हेलमेट और पायल चोरी कर ली है। इस मामले की जांच उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह धामी रहे थे।
दोनों मामलों को गम्भीरता से देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसके बाद टीम ने दोनों घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जिसमें दो युवक संदिग्ध स्थिति में मिले। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद सामने आया कि हरिद्वार नंबर की बाइक पर घूम रहे कुछ लोग क्षेत्र में डेरा डाल रहे थे। सुरागरसी के आधार पर पुलिस टीम ने 9 मई 2026 को बेल बाबा मंदिर के समीप से तीन आरोपियों प्रदीपनाथ उर्फ मनदीप, गुरविंदर और रोहितास उर्फ पोपे उर्फ बासु को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह हरिद्वार रहते है और सपेरा का करते है। घूमने के बहाने वह यहां आए थे रात में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।
पुलिस ने तीनों के कब्जे से सोने की चेन, हार, बिछवे, पायल, मंगलसूत्र, अंगूठियां, चांदी के बर्तन और अन्य बहुमूल्य चीजें बरामद की है। जिनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है। इनमें से एक आरोपी गुरविंदर का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। बेहतरीन काम करने पर ssp ने पुलिस टीम को 2500 रुपए का इनाम से सम्मानित किया।
