उत्तराखंड की राजनीति से मंगलवार को बेहद दुखद खबर सामने आई। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार 20 मई को उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और पुलिस सम्मान के साथ किया जाएगा।
भुवन चंद्र खंडूड़ी को उत्तराखंड की राजनीति में साफ-सुथरी छवि, अनुशासन और विकासवादी सोच के लिए जाना जाता था। उनके निधन पर राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
