नैनीताल: नैनीताल के समीप भवाली के सेनेटोरियम राटीघाट बायपास पर गुरुवार को दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ढैला गांव से कुछ ही दूरी पर एक श्रद्धालुओं से भरी महिंद्रा कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हादसे की सूचना के बाद पुलिस व राहत बचाव दल मौके कर पहुंचा और ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। इस हादसे में वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गई जिन्हें खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।
मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल और प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा भी मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान जुटाने में लगी हुई है। साथ ही हादसे की जांच भी को जा रही है।
