9वे दिन हवाई सर्वेक्षण से भी नहीं मिला कोई सुराग
उत्तराकाशी: दयारा बुग्याल ट्रेक से अचानक गायब हुई रामनगर की बबिता पांडे (24) की तलाश लगतार जारी है, रविवार को बबिता को खोये हुए 9 दिन हो गये लेकिन अब भी कोई पता नहीं लग पाया है। पुलिस, एस डी आर एफ, एन डी आर एफ, राजस्व विभाग, और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की संयुक्त टीमे लगतार सर्च कर रही है।
रविवार को बबिता को खोजने के लिए पहली बार हॉलीकाप्टर की मदद भी ली गयी। हवाई सर्वेक्षण से दयारा बुग्याल की हर घाटी जंगल और दुर्गम जगहों पर और संभावित स्थानों पर तलाश की गयी मगर कोई सुराग नहीं मिला।
गौरतलब है कि नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र की रहने वाली बबिता पांडे बीते 29 मई को दयारा बुग्याल पर ट्रेक से अचानक कही खो गयी थी।
घटना की सूचना के बाद से हीं लगातार सर्च अभियान चला रही है, बीते 9 दिनों में टीमें जंगल, ट्रेकिंग रूट, गुफाओ, पानी के गधेरों(स्रोत) और आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों को छान चुकी है। ड्रोन कैमरा, खोजी कुत्तो, हेलीकाप्टर की भी मदद ली गई लेकिन अब तक बबिता का कोई पता नही चल सका।
बबिता का इस तरह अचानक लापता हो जाना रहस्य बना हुआ है। प्रसाशन का कहना है कि जब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल जाती तब तक खोज अभियान जारी रहेगा। वही दूसरी तरफ परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, उनका सब्र का बाँंध अब कच्चा पड़ रहा है। लेकिन फिर भी बबिता के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे है।
