नैनीताल: भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी और कुमाऊं की नई पुलिस महानिरीक्षक ने कल मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने कानून व्यवस्था, साइबर अपराध , नशे के खिलाफ और महिला व बाल समेत सभी अपराधों पर नियत्रण करना अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बताई। कार्यभार ग्रहण करने के बाद आई जी निवेदिता ने परीक्षेत्रीय कार्यालय में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कार्यो की समीक्षा की। पत्रकार वार्ता में आई जी ने कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए आधुनिक तकनीको का उपयोग किया जायेगा, स्मार्ट पुलिसिंग और इसके साथ हीं पुलिस कर्मियों पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा। आईजी ने कहा कि आगामी कैची धाम मेला और पर्यटन सीजन और बढ़ती पर्यटको की संख्या को ध्यान में रखते हुए सभी के लिए सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था की जाएगी।

