प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून: उत्तराखंड में स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एव परिवार कल्याण विभाग में नर्सिंग अधिकारी के 196 पदो पर भर्ती प्रक्रिया शुरु होने जा रही है। इसके लिए सबंधित विभाग ने अधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी है।
जारी विज्ञप्ति के अनुसार भर्ती प्रक्रिया 12 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. जिसके लिए डिप्लोमाधारक / डिग्रीधारक पुरुष एवं महिला आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई रखी गई है. इच्छुक अभ्यार्थी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन भरने और आवेदन शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 2 जुलाई 2026 रखी गई है. ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरा करने के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यार्थियों की ओर से भरी गई जानकारियों में संशोधन का भी विकल्प दिया है. जो की 4 जुलाई से 7 जुलाई शाम 5 बजे तक किया जा सकता है।
भर्ती के तहत समूह ‘ग’ श्रेणी में कुल 196 पद भरे जाएंगे। इसके लिए महिला और पुरुष दोनों ही के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.
विज्ञप्ति के अनुसार पद इस प्रकार है:-
21 पद अनुसूचित जाति, 4 पद अनुसूचित जनजाति, 11 पद ओबीसी, 7 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और 153 पद जनरल कैटिगरी में रखा गया है.
वहीं डिग्रीधारक पुरुष एवं महिला के साथ ही डिप्लोमा धारक पुरुष एवं महिला के लिए अलग अलग सीट आरक्षित की गई है.
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, डिप्लोमा धारक महिला के लिए 126 पद, डिग्री धारक महिला के लिए 31 पद, डिप्लोमा धारक पुरुष के लिए 31 पद और डिग्री धारक पुरुष के लिए 8 पद आरक्षित हैं. आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई, 2025 को कम से कम 21 साल या फिर अधिकतम 42 साल से अधिक आयु नहीं होनी चाहिए. नर्सिंग अधिकारी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा. सामान्य एवं ओबीसी कैटेगरी के लिए 300 रुपए, ईडब्लूएस/एससी/एसटी एवं दिव्यांग कैटिगरी के लिए 150 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है.

