कैंचीं धाम स्थापना दिवस: बाबा के दर्शन को भक्तों की लगी लम्बी लाइन
नैनीताल: आज कैची धाम में स्थापना दिवस बड़ी हीं भव्य और धूमधाम से मनाया जा रहा है । सुबह 3 बजे से हीं बाबा के दर्शन के लिए उनके भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा था। कई भक्तो ने तो सड़क पर लाइन में लगते हुए हीं पुरी रात निकाल दी है। और आज शाम तक कम से कम 7 लाख से ज्यादा भक्तो के आने की संभावना है। जानकारी है कि सुबह से अभी तक तक़रीबन 25 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है, अभी से हीं भक्तों की लाइन 4 किलोमीटर तक जा पहुंची गई
सुबह 5 बजे बाबा नीम करौली जी को मालपुए का भोग लगाकर स्थपना दिवस की शुरुवात हुई। सभी भक्त बाबा के दर्शन के बाद मालपुए का प्रसाद लेकर लौट रहे हैं। कई भक्त सेवादार भक्त प्रसाद वितरण में लगे हुए है, सभी भक्त बाबा के जयकारो के साथ दर्शन कर रहे है।
भक्तों के सैलाब संभालने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है। 1500 से अधिक जवान श्रद्धालुओं की सेवा में तैनात हैं। एसएसपी नैनीताल ने बताया स्थापना दिवस पर 3 एसपी और एसएसपी 7 एडिसनल एसपी 14 सीओ समेत BDS SDRF ATS और SSB व LIU तैनात है। जिले में भारी वाहनों पर रोक लगयी गयी है।
