नैनीताल: शहर में कल उस समय सनसनी मच गई। जब कुछ पर्यटक टोल शुल्क के जमा करने पर पालिका कर्मियों से बहस करने लगे और हाथापाई करने लगें। इतना ही नहीं आरोप भी है कि युवक ने तमाचा दिखाया था। हालांकि बाद में समझा बुझा कर मामला शांत हो गया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली नंबर की कार में आये लोगों ने टोल पर कहा कि वे किसी सरकारी काम के लिए यहां आए है। टोल कर्मियों ने उन्होंने नियमों का पालन करते हुए टोल देने को कहां। लेकिन कार सवार ने जबरन गाड़ी आगे बढ़ा दी जिसको रोकने के लिए एक टोल कर्मी ने गाड़ी पर हाथ मारा जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी नोकजोक हुई और कुछ हद तक हाथापाई भी हुई।
टोल कर्मियों ने आरोप लगाया है कि पर्यटक युवक ने उन्हें तमंचा निकल कर डराने की कोशिश भी की है।
जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत किया।
एस एस आई सुनील कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की बीच समझौता हो गया है। और अब तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई।
