रानीखेत: अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवक का गला रेतकर हत्या
अल्मोड़ा: जिले के रानीखेत तहसील द्वाराहाट ब्लॉक ऐना गॉव मे से सनसनी वारदात सामने आयी है। यहाँ बुआ के घर रहकर आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। वारदात के वक्त बीच बचाव करने आये दो महिलाओ में से एक का गला रेत दिया और दूसरी पर भी धारदार हथियार से हमला किया हैं, अभी दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार में मेरठ में रहने वाला 19 वर्षीय सागर सिंह अपनी बुआ जानकी देवी के घर अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील के द्वाराहाट ब्लॉक के ऐना गाव में रहने आया हुआ था। यही रहकर सागर रानीखेत में होने वाली अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था।
शुक्रवार करीब शाम के साढ़े सात बजे उसी गांव में रहने वाला जगत सिंह बोहरा अचानक घर में घुस गया। उस वक्त घर पर सागर के अलावा कोई नहीं था, और इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने धारदार हथियार से सागर पर हमला करना शुरू कर दिया, उसका गला रेत दिया और सिर पर भी हथौड़े से कई वार किये।
ताबड़तोड़ वार से घायल सागर ने जब शोर मचाया तो उसकी बुआ जानकी देवी(45) और दादी शोभा देवी अंदर आए। दोनों सागर को बचाने लगी तो आरोपी ने जानकी देवी के सिर पर हथौड़े से वार किया और दादी शोभा देवी का गला रेत दिया, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
चीख पुकार सुन पड़ोसी जब घर के अंदर गये तो उन्होने वहा तीनो को बेसुध घायल देखा इसके बाद अन्य ग्रामिनो की मदद से तीनों को नागरिक अस्पताल रानीखेत ले जाया गया। यहां से शोभा देवी की गंभीर स्थिति के कारण हल्द्वानी रेफर कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने आरोपी को मौके पर भागते हुए देखा मगर उस उन्होने समय घायलो को अस्पताल ले जान सही समझा । यह भी आरोप है कि आरोपी जगत सिंह बोहरा वारदात के बाद घायलों की स्थिति जानने अस्पताल भी आया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सक्ष्य जुताना शुरु किया।
वही दूसरी तरफ जब गंभीर रूप से घायल जानकी देवी को जब आया तो उन्होंने पुलिस की पूछताछ में जगत सिंह का नाम उजागर किया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे का घन (हथौड़ा) और चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
जांच के दौरान एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। जानकी देवी का छोटा बेटा इन दिनों हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी रिश्तेदार बबीता की देखभाल के लिए गया हुआ है, जो 6 जुलाई को कथित रूप से गुलदार के हमले में घायल हुई थी। पुलिस अब इस घटना के संबंध में भी सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक निष्कर्ष नहीं निकाला है।

