हल्द्वानी: बीते दिनों शहर के तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हुई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ने हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये है।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया है कि बीते 11 जुलाई को तीनपानी फ्लाईओवर पर हुए दुःखद घटना जिसमें चार युवकों की मौत हुई। इस घटना के कारणों की निष्पक्ष, पूर्ण रूप से स्वतंत्र एव विधिसम्मत जांच करने के लिए अपर जिला अधिकारी नैनीताल, विवेक राय को मजिस्ट्रीयल जांच अधिकरी नमित किया है।
डीएम ने आदेश देते हुए कहा है कि दुर्घटना की सभी पहलुओं से गहन जांच करें व 21 दिन के भीतर जांच की रिपोर्ट दे। इसी के साथ भविष्य में इस तरह की घटना से बाचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी शामिल करे। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
