नैनीताल: शहर के ताल्लीताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बल्दियाखान इलाके से एक महिला पिछले छ: दिनों से संदिग्ध रूप से लापता हो गयी। परिजनों ने काफी ढूंढने की कोशिश की मगर कोई सफलता नहीं मिली जिसके बाद मामले की शिकायत नैनीताल ताल्लीतल कोतवाली में दर्ज करवाया है।
पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार; 17 जुलाई की रात करीब 11 बजे बल्दियाखान निवासी रेनू बिष्ट(34) पत्नी भगवत सिंह बिष्ट बिना बताये घर से कही चाली गयी थी। काफी देर तक इंतज़ार करने पर जब वह नही लौटी तो परिजनों को चिंता होने लगी। घबराये परेशान परिजनों ने ढूंढने की कई कोशिशें की। सभी रिश्तदारो से पता किया, लेकिन महिला का कोई पता नही चल सका।
इसके बाद परिजनों द्वारा तल्लीताल थाने में महिला की रहस्यमयी तरीके से लापता होने की एफआईआर दर्ज करवाई गयी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला की तलाश जारी की।
तल्लीताल थाना कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि – महिला की गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है। यादि किसी को भी महिला के बारे में जानकारी मिलती है तो तल्लीताल थाने में सूचित करे।।

