देहरादून में नर्सिंग भर्ती को लेकर बड़ा बवाल,स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर चार छात्राओं ने किया आत्महत्या का प्रयास.
देहरादून: वर्षवार भर्ती की मांग कों लेकर पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे नर्सिंग अभियार्थी का प्रदर्शन बुधवार को उस समय गंभीर मोड़ में आ खड़ा हुआ, जब स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास के बाहर चार महिला अभ्यार्थियों ने आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। सूचना मिलते हीं पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। चारों महिलाओं को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। जिसमें से एक अभ्यार्थी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
गौरतलब हो कि नर्सिंग अभ्यार्थी लम्बे समय से वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे है। उनका कहना है कि वे पिछले आठ महीने से लगातार धरने पर बैठे है, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से उनकी मांगो पर कोई ठोस कदम नहीं लिया गया।
नर्सिंग एकता मंच के अध्यश नवल पुन्दीर ने जानकारी दी कि आत्महत्या प्रयास करने वाली चारों महिला अभ्यार्थी का उपचार चल रहा है। वह खुद मामले पर नज़र बनाये हुए है।
प्रदर्शन में शामिल एक महिला अभ्यार्थी ने आरोप लगाया कि वे स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत करने आये थे, लेकिन उनसे मुलाक़ात नहीं हो सकी। उनका कहना था कि अभ्यार्थी शांतिपूर्ण तरीके से उनसे अपनी बात कहना चाहते थे। लेकिन उन्हें बारम्बार नज़र अंदाज किया जा रहा है।
इस घटना के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री के आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यार्थियों का धरना जारी रहा । पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबकी अभियार्थियों ने अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।
