Oplus_16908288
नैनीताल। नैनीताल में बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। पार्किंग से नीचे गिरने के बाद चालक करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुलंदशहर निवासी मनोज जैन (45)के रूप में हुई है। बताया गया कि मनोज कई वर्षों से नैनीताल में रहकर टैक्सी चलाता था और टैक्सी स्टैंड के कार्यालय में ही रहता था।
पुलिस के अनुसार बुधवार रात मनोज ने जब शराब पी रखी थी तभी वह लघु शंका के लिए कमरे से बाहर आया था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर पार्किंग से करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव खाई से बाहर निकालकर मोर्चरी में रखवाया।
कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
