नैनीताल। नैनीताल ताइक्वांडो क्लब की होनहार खिलाड़ी विशाखा राजपूत ने बिजनौर उत्तर प्रदेश में आयोजित नॉर्थ जोन सीबीएसई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर नैनीताल का नाम रोशन किया है। विशाखा ने 52 से 55 किलोग्राम भार वर्ग में दमदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है
स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही विशाखा राजपूत का आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए रांची, झारखंड में होने वाली प्रतियोगिता में अपने भार वर्ग में चयन भी हो गया है उनकी उपलब्धि को लेकर नैनीताल ताइक्वांडो क्लब और उनके विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विशाखा राजपूत मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर की कक्षा 11 की छात्रा है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक मानी जा रही है।विशाखा की सफलता पर नैनीताल ताइक्वांडो क्लब के अध्यक्ष विश्वकेतु वैद्य, विनोद कुमार वैद्य, भूमिका सहित उनके अभिभावकों ने बधाई दी है। क्लब के संरक्षक एवं सांसद प्रतिनिधि गोपाल सिंह रावत ,कैंट सीईओ तनु जाट, बहादुर सिंह रौतेला, डॉ मनोज सिंह बिष्ट, जगदीश बावड़ी, मनोज जोशी, गोविंद प्रसाद, विक्की, प्रगति जैन, जीवंती भट्ट, गजाला कमाल और मानसी बरगली समेत क्लब के अन्य सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने विशाखा को शुभकामनाएं दी है।
क्लब के पदाधिकारीयो ने उम्मीद जताई है कि विशाखा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन कर नैनीताल और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगी।

