नैनीताल: आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश को खेल जगत में बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गौलापार के मानसखंड खेल परिसर में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के पहले चरण के निर्माण का शिलान्यास किया है।
इस पहले चरण में 43.50 करोड़ की लागत से विश्वविद्यालय का आधुनिक परिसर तैयार किया जाएगा।
यह विश्वविद्यालय कुल 32 हेक्टेयर की भूमि पर निर्माण किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं, उपकरण व अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस परिसर बनाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देना और उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाना है।

