हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव को लेकर चल रहा इंतजार अब खत्म हो गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में 29 सितंबर 2026 को छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन होगा। चुनाव की तारीख को लेकर यह फैसला कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के कुलपतियों की संयुक्त बैठक के बाद लिया गया है।
छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित होते ही अब कॉलेज परिसरों में चुनावी हलचल तेज होने की उम्मीद है। विभिन्न छात्र संगठनों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ेगी और चुनाव को लेकर तैयारियां भी शुरू हो जाएंगी।
29 सितंबर को होने वाले चुनाव के बाद 1 अक्टूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

