Oplus_16908288
नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक अध्यक्ष कविता त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ‘स्वर्गीय सुषमा साह फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 4 अक्टूबर को सीआरएसटी इंटर कॉलेज में सुबह 11 बजे से किया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए रानी शाह को संयोजक तथा प्रेमा अधिकारी और दीपिका बिनवाल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। आयोजक संजय साह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले पांच वर्षों से आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को सामने लाना और उसे निखारना है।
प्रतियोगिता सभी बच्चों के लिए खुली रहेगी। इसे तीन श्रेणियों में बांटा गया है। सब-जूनियर वर्ग में 3 से 6 वर्ष, जूनियर वर्ग में 7 से 11 वर्ष और सीनियर वर्ग में 12 से 15 वर्ष तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 10 बच्चे प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
क्लब की सचिव प्रगति जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 8755513254 पर संपर्क कर अपनी एंट्री दर्ज करा सकते हैं।
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर क्लब के सदस्य जुटे हुए हैं। गीता शाह, हेमा भट्ट, दीपा पांडे, रमा भट्ट, सीमा सेठ, जीवंती भट्ट, मीनाक्षी, कीर्ति, कंचन जोशी, निवेदिता मेहरोत्रा और भावना शाह सहित अन्य सदस्य आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं।



