हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना जारी है। अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। शुरुआती रुझान में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल को 146 वोट मिले हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 88 और ABVP के धीरज बिष्ट को 85 वोट प्राप्त हुए हैं। पहले राउंड में आर्यन बेलवाल को 146 वोट, मेहुल शाह को 88 वोट और धीरज बिष्ट को 85 वोट मिले।
मतगणना अभी जारी है और कुल 18 राउंड में वोटों की गिनती की जानी है। पहले राउंड के आंकड़ों के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर अब अगले राउंड की मतगणना पर टिकी है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।



