हल्द्वानी। नैनीताल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक 20 वर्षीय युवक को 8.89 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को बनभूलपुरा कोतवाली की टीम क्षेत्र में चेकिंग और शांति व्यवस्था की ड्यूटी पर थी। इसी दौरान इस्लाम के झोपड़ी के पास एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार युवक की पहचान विशाल पाल (20) पुत्र मनोज पाल, निवासी स्टेडियम, गोलापार, थाना काठगोदाम, नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बनभूलपुरा कोतवाली में मुकदमा संख्या 183/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जिले में नशे की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।



