कोलकाता: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का धमाकेदार आगाज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हुआ। भव्य ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी मेजबानी से समां बांधा। इस मौके पर प्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल और पंजाबी गायक करण औसला ने अपने सुरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपनी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस से स्टेडियम में मौजूद फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया।
आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें नए सीजन की शानदार शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने वाला है।
