
India: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें सिनेमा जगत में भारत कुमार के नाम से जाना जाता था। शुक्रवार सुबह उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरा बॉलीवुड इस गम में डूबा हुआ है।
आज 5 अप्रैल को, मनोज कुमार का अंतिम संस्कार किया जा रहा है और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जा रही है। इस मौके पर फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंची हैं। उनके करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र भी दुख में डूबे हुए नजर आए। इसके अलावा अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियां उनके अंतिम सफर में शामिल होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही हैं।