नैनीताल: पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तिथियाँ तय कर दी गई हैं। ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 27 अगस्त को आयोजित होगा। इसके बाद 29 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख शपथ लेंगे। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह 1 सितंबर को संपन्न होगा।